सिंधिया समर्थक मंत्री बोले- अब तो भगवा मेरे दिल में समा गया

सिंधिया समर्थक मंत्री बोले- अब तो भगवा मेरे दिल में समा गया

भिण्ड, गणेश भारद्वाज| प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री और मेहगांव से भाजपा प्रत्याशी ओपीएस भदौरिया (ops bhadoria) ने भिण्ड (Bhind) में सिंधिया समर्थक भाजपा नेता डॉ रमेश दुबे (Ramesh DUbey) के निवास पर आयोजित पत्रकार आभार भोज के पहले एमपी ब्रेकिंग् न्यूज़ के सवाल पर जबाब देते हुए कहा कि अब तो भगवा रंग मेरे दिल मे समा गया है। उन्होंने कहा कि समस्त पत्रकार साथियों से निवेदन है कि भिण्ड जिला जो कि अभी भी विकास के क्षेत्र में पिछड़ा है उसके चहुमुखी विकास के लिए आप सबको मेरा मार्गदर्शन करना है, जिससे भिण्ड विकास के मार्ग पर आगे बढ़ सके।

इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ रमेश दुबे, अशोक भदौरिया, शिवप्रताप सिंह कुशवाह, राधा मोहन चौबे, एड. रामदास सोनी, अनुराग शर्मा, राजीव दीक्षित सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

जनता जनार्दन का ह्रदय से आभार…
भदौरिया ने कहा विधानसभा क्षेत्र के समस्त जनता जनार्दन का मैं भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैँ मेहगांव की जनता का जीवन पर्यंत ऋणी रहूँगा।

क्षेत्र के चारों प्रमुख कस्बों में खुलेंगे समस्या निवारण कार्यालय
राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रमुख कस्बों मेहगांव, गोरमी, अमायन औऱ रौन में कार्यालय खुलेंगे। और जनता की हर समस्या के समाधान के लिए सभी तीन हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांवों या दो से चार छोटे छोटे गांवों के बीच जनसमस्या निवारण शिविर और स्वास्थ्य शिविर लगाने का काम करूंगा।

खुद अपने हाथों से परोसा पत्रकारों को खाना
मंत्री ओपीएस भदौरिया ने स्वयं अपने हाथों से भोज में शामिल हुए सभी पत्रकारों को भोजन परोसा। पत्रकारों के भोज में दाल – वाफले, सब्जी और छैना खाने के लिए परोसे गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews