Bhind News : मिहोना पुलिस ने 440 पेटी शराब पकड़ी, दो वाहन चालक गिरफ्तार

Bhind News : मिहोना पुलिस ने 440 पेटी शराब पकड़ी, दो वाहन चालक गिरफ्तार

भिंड,सचिन शर्मा। मप्र में पंचायत चुनावों (MP Panchayat Election) की घोषणा के साथ ही अवैध धंधों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज हो गई है। भिंड पुलिस ने भी नशे के सौदागरों के खिलाफ मुखबिर तंत्र को और मजबूत कर दिया है। पुलिस (Bhind Police) ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 15 लाख 50 हजार रु की शराब जप्त की है।

यह भी पढ़े…Jabalpur News : पेंशनर्स का जल सत्याग्रह, शिवराज सरकार को दी ये चेतावनी

भिंड पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह द्वारा निर्देश दिए गए है की कोई भी अवैध गतिविधि न हो इसी पर मिहोना के थाना प्रभारी वरुण तिवारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि राजघाट की पुलिया पर लहार की तरफ से आ वाहन रहे है तभी थाना प्रभारी मिहोना द्वारा मय वल के मुखबिर की सूचना पर दो चार पहिया वाहन वुलेरो पिकअप क्र. Up75 bt 0632 एवं टाटा एस क्र. Up92 at 1887 को रोककर चैक किया। तो दोनों वाहनो में अवैध शराब की पेटिया रखी मिली, वाहन चालको से वाहनो में रखी शराब के संबंध में लायसेंस के बारेमें पूछा गया तो चालको के पास कोई लायलेन्स नहीं पाया गया।

यह भी पढ़े…MP नगरीय निकाय चुनाव : मुरैना से भाजपा की महापौर प्रत्याशी बनी मीना जाटव, आइए जानें इनके बारे में

जिस कारण दोनों वाहनों में रखी कुल 440 पेटी शराब जिसकी कीमत करीब 15 लाख 50 हजार रु है जो अवैध होने से शराब को जप्त किया गया एवं वाहन चालक रविन्द्र सिंह यादव पुत्र दिलीप सिंह यादव नि. देवगण उमरी, सागर सिंह वघेल पुत्र जनवेद सिंह बघेल नि सिकाटा उमरी को गिरफ्तार कर दोनो आरोपिया के बिरुद्ध अप. धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। उक्त कार्यवाही में पकड़ी गई शराब एवं वाहनों की कुल कीमत करीब 35 लाख 50 हजार रु है।

[dgv_vimeo_video id=”720272094″]

यह भी पढ़े…MP News : शिक्षकों की दूसरी पदस्थापना सूची जारी, DEO को मिले निर्देश, 18 जून तक कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य

इस कार्यवाही में निरी. बरुण तिवारी थाना प्रभारी मिहोना उनि प्रमोद सिंह तोमर सउनि, राजकुमार शर्मा, सउनि हरिशचन्द्र सिंह प्र. आर. 436 शकील मोहम्मद प्र.आर. 831 मदनमोहन शर्मा प्र.आर. 179 मुकेश राजावत प्र. आर. 695 शेरसिंह आर. 444 अहिवरन. आर. 1170 प्रदीप सिंह, आर. चा. 124 धर्मेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews