वीर अभिमन्यु टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट को भिंड ने जीता

bhind-won-cricket-match

भिंड –  ग्वालियर में आयोजित अंडर 18 वीर अभिमन्यु टी – 20 क्रिकेट टूर्नामेंट पर भिंड की बी सी सी ए की टीम ने कब्जा किया है भिंड की टीम ने ग्वालियर के एमपीसीसी क्लब की टीम को 68 रनों से हराकर फाइनल मैच अपने कब्जे में किया। फाइनल मैच जीतकर भिंड की टीम ने  11 हजार रुपए और विजेता ट्रॉफी प्राप्त की।

बुधवार को आयोजित फाइनल मैच में टॉस जीतकर भिंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 188 रन बनाए जिसमें अरुण ने 51 अमन ने 49 रन बनाए। जवाब में एमपीसीसी क्लब की टीम 120 रन पर ऑल आउट हो गई, भिंड की ओर से बॉलिंग में विष्णु भारद्वाज और अभिषेक भदौरिया ने 3-3 वह अभिषेक यादव ने 2 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

टीम की इस शानदार सफलता पर बीसीसीए के अध्यक्ष पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सचिव दिनेश चतुर्वेदी, सह सचिव आनंद दुबे, प्रशिक्षक रवि कटारे, पूर्व क्रिकेटर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, लोकेंद्र सिंह, नागेन्द्र सिंह, सीपी सिंह व धर्मेंद्र सोनी ने टीम को जीत की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews