भिंड तहसील ऑफिस में बाबू ने बुजुर्ग महिला पर बरसाए जूते-थप्पड़, वीडियो सामने आने के बाद क्लर्क निलंबित

बताया जा रहा है कि आरोपी क्लर्क ने उस महिला से काम कराने के नाम पर रिश्वत भी ली थी। महिला ने जब उससे काम के बारे में पूछताछ की तो मामला गर्मा गया और इसी दौरान बाबू ने दफ्तर में सबके सामने उससे मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान जब महिला का पति उसे बचाने आया, तो आरोपी ने उसे भी पीट दिया। घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। ये वाकया एक बार फिर सरकारी दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारियों की दबंगई का उदाहरण पेश करता है।
Gohad Tehsil Office controversy

Clerk assaulted elderly woman in Bhind tehsil office : भिंड जिले की गोहद तहसील कार्यालय में एक बाबू ने बुजुर्ग महिला की सरेआम जूतों से पिटाई कर दी। उस महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि वो अपने काम के बारे में पूछताछ कर रही थी। घटना का एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने आरोपी क्लर्क नवल किशोर गौड़ को सस्पेंड कर दिया है।

घटना के बाद ये बात भी सामने आई है कि आरोपी क्लर्क ने महिला से काम करने के बदले रिश्वत ली थी। बावजूद इसके, काम पूरा नहीं हुआ। महिला जब तहसील दफ्तर पहुंची और अपने काम के बारे में पूछताछ करने लगी तो आरोपी ने उसपर जूते और थप्पड़ बरसाने शुरु कर दिए। इस दौरान महिला का पति उसे बचाने आया तो बाबू ने उसे भी पीट दिया।

महिला ने काम के बारे में पूछताछ की तो दबंगई पर उतर आया क्लर्क

सरकारी दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारी किस कदर दादागिरी पर उतर आते हैं, ये घटना इसका नमूना है। सोमवार दोपहर गोहद तहसील में 55 वर्षीय महिला दीपा जाटव अपनी ज़मीन से संबंधित काम सिलसिले गोहद तहसील कार्यालय पहुंची थी। आरोप है कि बाबू नवल किशोर गौड़ ने काम करवाने के नाम पर उससे रिश्वत ली थी, लेकिन फिर भी काम पूरा नहीं किया। जब महिला ने इस बात को लेकर पर सवाल उठाया तो क्लर्क के साथ उसकी बहस हो गई।

बुजुर्ग महिला को जूतों-थप्पड़ों से पीटा

विवाद बढ़ने लगा और बाबू नवल किशोर गौड़ ने महिला को पीटना शुरु कर दिया। उसने बुजुर्ग महिला महिला पर थप्पड़ और जूतों की बौछार कर दी। घटना के दौरान जब महिला का पति उसे बचाने आया, तो बाबू ने उसे भी पीट दिया। मारपीट के दौरान महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर ने बाबू नवल किशोर गौड़ को निलंबित कर दिया गया।

[dgv_vimeo_video id=”1048788519″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews