
भिंड, गणेश भारद्वाज। मेहगांव में ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) के विरोध के लिए सैकड़ों कांग्रेसी युवा (youth congress) एकत्रित हुए। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राहुल सिंह भदौरिया के नेतृत्व में जुटे इन युवाओं ने मेहगांव मंडी प्रांगड़ में भाजपा के कार्यक्रम में सिंधिया को काले झंडे दिखाए जाने की तैयारी की थी। सिंधिया द्वारा कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन करने एवं सैनिक स्कूल मालनपुर में खोले जाने के विरोध में इन्होने काले झंडे दिखाने की तैयारी की थी लेकिन पुलिस ने इन्हें रोक दिया। बता दें कि मेहगांव में योजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (narendra singh chauhan) भी पहुंच रहे हैं।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

