रेत माफिया के हौसले बुलंद, राज्य मंत्री के बंगले के बाहर की फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

रेत माफिया के हौसले बुलंद, राज्य मंत्री के बंगले के बाहर की फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

भिण्ड, गणेश भारद्वाज| नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री ओ पी एस भदौरिया (OPS Bhadauria) के बंगले के बाहर फायरिंग की सूचना सामने आई है। पुलिस (Police) के मुताबिक बदमाश भूरे यादव गोरम व बंटी राजपूत मड़ियन और दो अज्ञात लोगों ने की फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। अभी फायरिंग (Firing) के कारण अज्ञात है।

सूत्रों की मानें तो फायरिंग करने वाले लोग रेत कारोबार से जुड़े हैं । यह घटना शनिवार करीब साढ़े आठ बजे की है। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 307 व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है| दोनों नामदर्ज आरोपी भूरे व बंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है| अज्ञात आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में है| केवल 3 घण्टे में मेहगांव पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपियों को दबोच लिया| फायरिंग के इस घटनाक्रम पर एसपी मनोज कुमार सिंह की पैनी नजर थी|

सूत्रों की माने तो मंत्री श्री भदौरिया के बंगले पर कुछ रेत कारोबारी युवक इकट्ठे होकर जन्म दिन की पार्टी कर रहे थे। इसी बीच मे दो बन्दूक धारी युवकों ने अपनी अपनी बंदूकों से हवाई फायर कर दिए। इस घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई खःबर नहीं है। लेकिन तमाम प्रशासनिक बंदिशों के बाद भी मंत्री के बंगले के बाहर या आसपास फायरिग या हर्ष फायर होना न केवल अपराध है बल्कि शासन के निर्देशों का खुला उल्लंघन है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews