शादी में आए बारातियों की ऐसे हुई आवभगत, मेंढक कूद कराई, देखिये Video

शादी में आए बारातियों की ऐसे हुई आवभगत, मेंढक कूद कराई, देखिये Video

भिंड, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना काल (Corona) में शादियों को लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं जिसमें बारातियों और मेहमानों की संख्या भी नियत की गई है। लेकिन अब भी कई लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही मामला भिंड में सामने आया जहां एक शादी (Marriage) में 500 से ज्यादा लोग शामिल होने पहुंचे। इस बात की खबर जैसे ही पुलिस तक पहुंची, पुलिस ने वहां पहुंचकर न सिर्फ अपना डंडा चलाया बल्कि उनसे मेंढक कूद (Leapfrog) भी करवा दी।

Gold Silver Price : सोने चांदी की कीमतों में आई तेजी, जानिए आज का रेट

भिंड (Bhind) के ऊमरी में आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास में बुधवार को एक शादी होने जा रही थी। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए इसमें 500 से ज्यादा मेहमानों को बुलावा भेजा गया। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि शादी समारोह में भीड़ जुटी है तो वो मौके पर पहुंची। पुलिस को देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद 300 से अधिक लोग बचकर भागने लगे। लेकिन इसी दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ लिया और फिर उन्हें जो सजा दी वो कभी नहीं भूलेंगे। पुलिस ने इन लोगों को सड़क पर मेंढक की तरह चलने का फरमान सुनाया। इस मेंढक कूद के दौरान जिसने बचने की कोशिश की उसपर पुलिस के डंडे भी चले। वीडियो में दिख रहा है कि खेत के किनारे रास्ते पर लोग मेंढक कूद कर रहे हैं और जो ठीक से आदेश का पालन नहीं कर रहा उसपर पुलिस डंडे भी चला रही है। इसी के साथ पुलिस ने दूल्हे सहित टैंट मालिक पर एफआईआर भी दर्ज की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews