ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की प्रेमी की जमकर पिटाई, प्रेमिका को भी मारा

ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की प्रेमी की  जमकर पिटाई,  प्रेमिका को भी मारा

भिंड। गणेश भारद्वाज।

जिले की गोरमी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिलोली गांव में एक जीतू गुर्जर नामक युवक को ग्रामीणों ने प्रहलाद कुशवाहा के घर में घुसते हुए पकड़ लिया । युवक को पकड़कर जब मारपीट की गई और उससे घर में घुसने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि वह घर में रहने वाली एक महिला से मिलने आया था। इस बात से आक्रोशित होकर महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने जीतू गुर्जर नामक युवक को पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की और उस महिला की भी लात घूसों से मारपीट की । उसके बाद जीतू गुर्जर को पुलिस के हवाले कर दिया गया पुलिस ने जीतू गुर्जर पर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । इस मामले में पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने वालों और कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews