Bhind News: भिंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हवाई फायरिंग कर रंगदारी दिखाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Bhind News: भिंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हवाई फायरिंग कर रंगदारी दिखाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Bhind News : मध्यप्रदेश के भिंड में पुलिस अधीक्षक शेलेन्द्र सिंह चौहान ने निर्देशन में लगातार अपराधियो के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में हवाई फायरिंग कर रंगदारी दिखाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से पुलिस ने हथियार भी जब्त किए हैं। वहीं, आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 07/23 धारा 25(1)वी आयुध अधिनिमय का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आइए जानते हैं पूरा मामला…

CCTV के की गई कार्रवाई

दरअसल, बीते 4 जनवरी को दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हाउसिंग कालोनी इन्द्रापार्क के सामने सुनहरे रंग की स्कूटी पर सवार कुछ लड़को ने कट्टों व पिस्टल से फायर की थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने अलग- अलग टीम गठित कर मौके पर पहुंची और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमें फायर करने वाले निखिल, आशीष नरवरिया, रोहित और मनीष भाटिया को देखा गया। जिसके बाद उनपर 308 भादवि के तहत अपराध क्रमांक 05/23 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुछताछ जारी

वहीं, आरोपियों के पास से 315 वोर के दो कट्टे, तीन 315 वोर के जिंदा राउण्ड एव दो चले हुये कारतूस, 32 वोर की एक पिस्टल व 32 वोर का एक जिंदा राउण्ड एंव दो चले हुये कारतूस तथा एक स्कूटी क्रं. एमपी 30 एमयू 1950 बरामद की गई। फिलहाल, सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews