मिहोना के प्रभारी तहसीलदार की कार तालाब में पलटी, कलेक्टर ने दिए जाँच के आदेश, जिला मुख्यालय पर किया अटैच

मिहोना के प्रभारी तहसीलदार की कार तालाब में पलटी, कलेक्टर ने दिए जाँच के आदेश, जिला मुख्यालय पर किया अटैच

भिंड,सचिन शर्मा। मध्यप्रदेश के भिंड (bhind) जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहाँ मिहोना में पदस्थ प्रभारी तहसीलदार आरके मौर्य की कार बुधवार की दोपहर को तालाब में पलट गई। जहाँ चरवाहों ने प्रभारी तहसीलदार को तालाब से सुरक्षित तरीके से निकाला लिया गया।

यह भी पढ़े…जर्जर इमारतों को गिराकर फ्लैट बनायेगा मप्र हाउसिंग बोर्ड, शिवराज के मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बता दें कि मिहोना के प्रभारी तहसीलदार आरके मौर्य अपनी कार से दोपहर के समय निकले। वे उन्होंने मछंड तिराहे पर खड़े ईंट से भरे ट्रैक्टर पर बैठकर हंगामा किया। ट्रैक्टर चालकों को धमकाया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया तो ईंटें फेंकने की बात कही जा रही है। तहसीलदार की कार का कांच भी इसी समय टूट गया। प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा बनाए गए वीडियो में ये बात भी कही जा रही है कि तहसीलदार साहब दारू (शराब) पीए हुए है। इसके बाद प्रभारी तहसीलदार गोरई पहुंचे। गोरई से प्रभारी तहसीलदार जैतपुरा मढ़ी (जोकि रौन क्षेत्र में है) जा रहे थे। रास्ते में कार अंसतुलित हो गई और सीधी सड़क से उतरकर सीधे तालाब में जा गिरी। तहसीलदार की कार को तालाब में जाता देख आस पास पशुओं के चरवाहों ने प्रभारी तहसीलदार को कार से निकाला गया।

यह भी पढ़े…Gwalior : बीच चौराहे पर युवक की गोली मारकर हत्या, प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा था, आरोपी फरार

गौरतलब है कि इस पूरे मामले में जिला प्रशासन की किरकिरी न हो इसलिए भिंड कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने पूरे मामले की जांच लहार एसडीएम को सौंपी और प्रभारी तहसीलदार को जिला मुख्यालय पर अटैच किए जाने की कार्रवाई भी की है।

[dgv_vimeo_video id=”742744823″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews