
भिंड, सचिन शर्मा। भिंड के रौन क़स्बे में बदमाशों को रंगदारी करना महंगा पड़ गया। यहां गुस्साई भीड़ ने बदमाशों की जमकर पिटाई कर दी। घटना शुक्रवार शाम की है रौन क़स्बे में कुछ लोग नशे की हालत में एक चार पहिया वाहन में सवार होकर पहुँचे और इन्होने पहले तो बीच बाज़ार अपना वाहन खड़ा कर दिया और फिर और रंगदारी दिखाने के लिए गाली गलौज करने लगे। इसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने उनकी धुनाई कर दी।
ड्रोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड, SDM ने थमाया नोटिस
ये हंगामा चल ही रहा था कि इसी दौरान पास खड़ी एक लोडर गाड़ी के ड्राइवर को रंगदारों ने थप्पड़ जड़ दिया जिससे हंगामा हुआ और आसपास की भीड़ ने कार सवार बदमाशों को पकड़कर थप्पड़ और जूतों से सबक़ सिखा दिया। मामला यही ख़त्म नहीं हुआ, पीड़ित ड्राइवर ने भी अपने परिचितों को बुला लिया जिन्होंने दोबारा बदमाशों की जमकर धुनाई कर दी। इस पूरे वाकये को भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालाँकि किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नही होने से मामला पुलिस तक नही पहुँचा है।
[dgv_vimeo_video id=”593761956″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

