
Bhind News : मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि भिंड जिला वीरता और साहस की भूमि है। भिंड ने देश की सेवा के लिए जवान दिए है। इसके लिए भिंड जिले वासियों को बहुत बहुत बधाई। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि देश की प्रगति और उन्नति के लिए महिलाओं को सशक्त होना जरूरी है। महिलाएं जितनी विकाशशील होगी। देश भी उतना उन्नत करेगा। वे एक दिवसीय प्रवास पर भिंड आए हुए थे।
राज्यपाल ने गोद में बैठा बच्चों से सुनी कविताएं
राज्यपाल ने अटेर विधानसभा के परा गांव में आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। यहां बच्चों से कविताएं सुनी। इसके बाद बच्चों को गोद में बैठाया और उनका नाम पता भी पूछा। बच्चों को चॉकलेट व गिफ्ट भी भेंट किए। परा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल होने वाले हितग्राही धर्मेन्द्र कोरी के घर पर पहुंचकर भोजन ग्रहण किया। इससे पूर्व उन्होंने स्वसहायता समूह द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनी का देखा।

[dgv_vimeo_video id=”808035028″]
[dgv_vimeo_video id=”808035326″]
उन्होंने कहा कि जब महिलाएं पुरूषों की भांति कामकाज करेगी। अपने परिवार और समाज को उन्नत करेगी। वैसे ही देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि घर जब पहुंचते है तो बेटे भले ही पानी का ग्लास लेकर न आएं। परंतु घर की बेटी अपने पिता का पूरा ख्याल रखती है।
[dgv_vimeo_video id=”808035644″]
वही पारा आंगनबाड़ी केंद्र की आशा कार्यकर्ताओं ने परियोजना अधिकारी पर आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि यहां पर हम करीब 8 दिन से मेहनत कर रहे हैं लेकिन हमको यहां रुकने नहीं दिया जबकि हमारी ड्यूटी है हम ही नहीं रुकेंगे तो यहां पर रुकेगा कौन। वही भीड़ इकट्ठा करने के लिए सुबह सहायता समूह के सभी महिलाओं को बुलाया गया।
[dgv_vimeo_video id=”808035842″]
महिलाओं ने कहा कि हमको स्व सहायता समूह के अध्यक्ष ने सभी को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए बोला था। आगामी 2023 विधानसभा चुनावों को लेकर सरकार दिखावे की राजनीति कर रही है अगर कोई मंत्री या कोई बड़ा अधिकारी आता है तो दिखावे के लिए सभी व्यवस्थाएं की जाती हैं लेकिन धरातल पर कोई भी व्यवस्था नहीं मिलती।
[dgv_vimeo_video id=”808036649″]
गांव की महिलाओं ने लगाए आरोप
वही गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि हमारे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में घुसने ही नहीं दिया केवल गिनती के वीआईपी लोगों को ही एंट्री दी गई है। गांव के सभी बच्चों को बुलाया गया था और आई कार्ड भी दिए गए थे लेकिन बाद में वीआईपी लोगों को अंदर कर दिया गया जो बच्चे बोल सके बाकी गरीब बच्चों को बाहर निकाल दिया गया तो उनकी माताओं ने आरोप लगाया है कि हमारे बच्चों को अंदर नहीं जाने दिया गया। वही राजपाल मंगू भाई पटेल के साथ सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदोरिया एवं सांसद संध्या राय सहित भाजपा के कई नेता गण व सभी अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”808036131″]
