सीएम शिवराज से आज मिलेंगे सिंधिया समर्थक 22 विधायक!

सीएम शिवराज से आज मिलेंगे सिंधिया समर्थक 22 विधायक!

भोपाल।

लॉक डाउन 4.0 (lock down 4.0) शुरू होने के साथ भी फिर से  मध्य प्रदेश(madhypradesh) में शिवराज(shivraj) के मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा अंतिम दौर में पहुंच गई है। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों को लेकर प्रदेश कार्यालय में  बीजेपी(bjp) के दिग्गज नेताओं के बीच चर्चाएं जारी हैं। इसी बीच खबर है कि कांग्रेस छोड़ी सिंधिया के समर्थन में बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया गुट (scindia) के 22 विधायत आज सीएम शिवराज से मुलाकात करने जा रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिंधिया समर्थक (scindia) 22 विधायक (22 MLA) आज दोपहर 2 से 3 बजे के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) से मुलाकात कर सकते हैं। वे मंत्रालय में सीएम से मिलेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट से पहले इन विधायकों की मुख्यमंत्री से मुलाकात के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। देखना होगा कि इस मुलाकात के बाद कैबिनेट में सिंधिया गुट के कितने विधायकों को जगह मिलती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews