कोरोना में आम आदमी को बड़ा झटका, मप्र में प्राइवेट बस किराए में 25% बढ़ोतरी

bus operators, indore

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना संकटकाल (Corona Crisis) में मप्र सरकार (MP Governmet) ने आम आदमी को बड़ा झटका दे दिया है।मप्र सरकार ने प्राइवेट बस किराए (Private Bus) में 25% बढ़ोतरी की है।परिवहन विभाग (transport Department) के जारी आदेश के अनुसार, अब 1:25 रुपए प्रति किमी की दर तय की गई है, जिसके बाद लग्जरी बसों में ऑपरेटर 25 से 75% तक किराया बढ़ा सकेंगे।

यह भी पढ़े.. मप्र के पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, सीएम शिवराज और सिंधिया ने जताया शोक

जारी आदेश के अनुसार, अब बस का न्यूतनम किराया 7 रुपए तय किया गया है, जबकि सामान्य तौर पर 1 रुपए 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया तय होगा। वही लग्जरी बसों में 25% से 75% तक वृद्धि तय की गई है।हालांकि आदेश में साफ कहा गया है कि लग्जरी बसों जैसे डीलक्स (NON AC) स्लीपर, डीलक्स (AC) और सुपर लग्जरी कोच के तय किए गए किराए में रात्रि प्रभार यात्रियों से नहीं वसूला जाएगा। रात्रि प्रभार सिर्फ सामान्य बस ऑपरेटर ही ले सकेंगे।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: नया सिस्टम एक्टिव, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

दरअसल, बीते दिनों प्राइवेट बस ऑपरेटर्स की मांग पर परिवहन विभाग बस किराए में 25% की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के पास भेजा था , परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Transport Minister Govind Singh Rajput) ने कहा था कि इस मामले में अंतिम फैसला सीएम  लेंगे। अब इस पर मुख्यमंत्री ने मुहर लगा दी है और विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

बता दें, इससे पहले सरकार ने 28 मई 2018 को बस का किराया 1 रुपए प्रति किलोमीटर तय किया था, लेकिन अब इसे 1 रुपए 25 पैसे किया गया है।कोरोना संकटकाल और बढ़ती मंहगाई के बीच आम आदमी को यह बड़ा झटका है।

बस

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews