आज मध्य प्रदेश के 17 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, गिर सकते हैं ओले, 4 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

बीते दिन ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। आज भी एक दर्जन से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
mp Weather :

भीषण गर्मी के बीच मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ले ली है। शुक्रवार (1 मई 2026) को भी प्रदेश के 17 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। फिलहाल 4 मई तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है। 2 मई को सक्रिय होने जा रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ से बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है।

गुरुवार (30 अप्रैल 2026) को उमरिया , टीकमगढ़, सागर, रायसेन ,गुना , रीवा सतना, खजुराहो ,भिंड , मुरैना समेत 15 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हुई और आंधी चली। टीकमगढ़ और उमरिया में बारिश, आंधी के साथ ओले गिरे। तेज हवाओं के चलते कई पेड़ धराशायी हो गए और बिजली भी गुल रही। वहीं जबलपुर के बरगी डैम में 43 लोगों से भरा एक क्रूज बोट भी पलट गया। इसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बाकी लापता लोगों की तलाश के लिए सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी है। पूर्वी एमपी में अधिकतम तापमान -38-40 डिग्री और पश्चिमी हिस्से में 40-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो वर्तमान में चक्रवातीय परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।  4 मई 2026 तक प्रदेश में बादल ,बारिश और आंधी की स्थिति बनी रहेगी। 2 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं भी लू चलने की कोई संभावना नहीं है।

शुक्रवार को मध्य प्रदेश में कहां कैसा रहेगा मौसम

  • आज टीकमगढ़, छतरपुर, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, पन्ना, कटनी, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, दमोह, जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में दिन में गर्मी का असर रहेगा, हालांकि शाम को तेज हवा चलने से राहत मिल सकती है।

MP WEATHER FORECAST REPORT

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews