भोपाल में सामने आये 31 नए पॉजिटिव, 28 ने जीती कोरोना से जंग

भोपाल में सामने आये 31 नए पॉजिटिव, 28 ने जीती कोरोना से जंग

भोपाल| राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है| मंगलवार को 31 कोरोना के नए मरीज मिले है , इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इधर, 28 व्यक्तियों की कोरोना सेम्पल की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में आज 28 व्यक्तियों की कोरोना सेम्पल (Corona Sample) की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आज 31 कोरोना के नए मरीज मिले है , इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। सभी कोरोना संक्रमित (कोविड-19) 31 व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इनके घर को एपिक सेन्टर घोषित कर 1 किमी क्षेत्र को कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया है।

भोपाल में अब तक कुल 449 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव (Corona report positive) आई है। अभी तक 158 व्यक्ति एम्स, चिरायु और बंसल हॉस्पिटल से कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके है । वहीं अभी तक कोरोना संक्रमित 13 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। जिनमे 2 मरीजो की 25 अप्रेल और 1 कोरोना मरीज की मृत्यु 26 अप्रेल को हुई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews