ISSF वर्ल्ड कप शूटिंग चैंपियनशिप में 33 देशों के 325 शूटर लगायेंगे निशाना, सीएम शिवराज करेंगे शुभारंभ

ISSF वर्ल्ड कप शूटिंग चैंपियनशिप में 33 देशों के 325 शूटर लगायेंगे निशाना, सीएम शिवराज करेंगे शुभारंभ

ISSF World Cup Shooting Championship in Bhopal MP : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल फिर से अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा के आयोजन के लिए तैयार है। 20 से 27 मार्च तक भोपाल के बिसनखेड़ी स्थित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप शूटिंग चैंपियनशिप होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 मार्च को सुबह कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में चेम्पियनशिप का शुभारंभ करेंगे। इसमें 33 देश के लगभग 325 शूटर और 75 से अधिक तकनीकी ऑफिशियल्स शामिल होंगे।

– राज्य शूटिंग अकादमी भोपाल में 20 से 27 मार्च तक होगा आयोजन@CMMadhyaPradesh @yashodhararaje #ISSF #ShootingWorldCupChampion #JansamparkMP pic.twitter.com/CVw5Hry4nt

— Sports and Youth Welfare, Govt. of Madhya Pradesh (@MP_DSYW) March 17, 2023

सीएम शिवराज सिंह चौहान करेंगे शुभारंभ 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्ल्ड कप के लिए तैयार की गई वातानुकूलित इंडोर शूटिंग रेंज का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री नाथू बरखेड़ा में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का भूमि-पूजन भी करेंगे। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा विदेश से आये सभी खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स को चंदेरी स्टोल और गोंड पेटिंग देकर सम्मानित किया जायेगा। चैंपियनशिप के शुभांरभ पर खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, आईएसएसएफ के अध्यक्ष लूसियानो रॉसी, महासचिव विली, एनआरएआई के अध्यक्ष रणिंदर सिंह, उपाध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव तथा महासचिव कुंवर सुल्तान सिंह उपस्थित रहेंगे।

देश का पहला इंडोर शूटिंग रेंज

यह चैंपियनशिप मध्य प्रदेश सरकार और भारतीय रायफल महासंघ (NRAI) नई दिल्ली के तकनीकी सहयोग से हो रही है। भारत को इस विश्व कप का आयोजन आईएसएसएफ द्वारा सौंपा गया है। यह भारत में 8वाँ विश्व कप है। यह पहली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है जो नई दिल्ली के बाहर हो रही है। चैंपियनशिप के लिए मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में निर्धारित मानकों के अनुसार फाइनल रेंज का निर्माण किया गया है, जिसमें रायफल और पिस्टल के सभी इवेंट के फाइनल होंगे। 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर के फाइनल रेंज में अत्याधुनिक स्कोर बोर्ड और टारगेट स्थापित किये गये हैं। फाइनल रेंज में लगभग 375 दर्शकों की बैठक व्यवस्था है।

भारत सहित 33 देश होंगे शामिल

चैंपियनशिप  में 33 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे है जिनमें अज़रबेजान, बांग्लादेश, बोसनिया और हरज़ेगोविना, ब्राजील, चीन, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, स्पेन, फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन, जर्मनी, हंगरी, इंडोने‍शिया, ईरान, इजराइल, जापान, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, कोरिया, सउदी अरेबिया, लिथवानिया, मालदीव, मेक्सिको, रोमानिया, सिंगापुर, सर्बिया, श्रीलंका, स्विटजरलैंड, स्वीडन, चायनीज ताईपे, अमेरिका और उज़बेकिस्तान शामिल है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews