गणतंत्र दिवस पर मिली रिहाई : लायंस क्लब भोपाल ने जुर्माना जमा कर 35 कैदियों को करवाया रिहा

गणतंत्र दिवस पर मिली रिहाई : लायंस क्लब भोपाल ने जुर्माना जमा कर 35 कैदियों को करवाया रिहा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 26 जनवरी 73वें गणतंत्र दिबस (73rd republic day) के अवसर पर लायंस क्लब भोपाल (lions club bhopal) सरोवर ने जुर्माना जमा करके 35 कैदियों को रिहा करवा के गणतंत्र दिवस मनाया गया। लायंस क्लब भोपाल सरोवर के अध्यक्ष लायन रीतेश शर्मा ने बताया कि, सर्वप्रथम लायंस पार्क में ध्वजारोहण कर बच्चो में मिष्ठान वितरण किया। इसके बाद केंद्रीय जेल भोपाल में उम्र कैद पूरी कर एवँ अच्छे व्यवहार के कारण केंद्रीय जेल से रिहा किये जाने वाले कैदियों के जुर्माने की राशी भरकर 35 कैदियों को रिहाई करवाई तथा कंबल ओर मिठाई देकर उन्हें घर रवाना किया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक दिनेश नरगवे ने बताया कि जेल में बन्द 35 कैदियों में से अधिकांश उम्र कैद की सज़ा काट रहें कैदियों के ऊपर लगभग 5,10,15, ओर 40 हजार तक के जुर्माने थे। यदि ये जुर्माने आज नही भरा जाता तो ये आज नही रिहा होते, परंतु भोपाल शहर के समाजसेवीयो ने ओर लायंस क्लब भोपाल सरोवर ने लगभग 1 लाख 87 हज़ार रुपये जमा किये। जिसके कारण आज ये कैदी रिहा होंगे और समाज की मुख्य धारा में शामिल होंगे।

Read More : लाखों बैंक कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत, वेतन में वृद्धि संभव!

इस अवसर अधीक्षक जेल दिनेश नरगवे एवं डिप्टी जेलर पी डी श्रीवास्तव को लायंस की ओर से रितेश शर्मा ओर पंकज गुप्ता के द्वारा स्मृति चिन्ह दिया गया तथा लायंस क्लब संस्कार के अध्यक्ष नितिन गर्ग, बीनू गर्ग के द्वारा स्वागत किया गया, एवं लायंस क्लब सरोवर के समस्त पदाधिकारी, पंकज गुप्ता, डॉ अर्चना मुखर्जी, डॉ प्रज्ञा शर्मा, डॉ नाज़िया अख्तर, डॉ आगज़ नूर, नितिन गुप्ता, आभा गुप्ता, रजनी गुप्ता, रागिनीं सेनी, सुनीता तोमर, कविता तिवारी,देवजानी मुखर्जी, गौतम मुखर्जी,मिलिंद लिमय रजनी पंकज गुप्ता उल्लास मजूमदार,शालू मज़ूमदार आदि ने उपस्थित रहकर सभी कैदियों को कंबल ओर मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। आगामी माह में लायंस क्लब सरोवर सभी समाज के सहयोग से जेल परिसर में लाइब्रेरी बनाने हेतु कार्यक्रम करेगा इसके लिए किताबे संग्रहित करने की मुहिम चलाई जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”670282918″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews