MP Board: इस दिन घोषित हो सकता है 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

mp board

भोपाल| कोरोना संकट (Corona Crisis) के चलते मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में स्कूल (School) के विद्यार्थियों को जहां परीक्षाओं के लिए लम्बा इन्तजार करना पड़ा| अब छात्रों को रिजल्ट (MP Board Result) का बेसब्री से इन्तजार है, क्यूंकि रिजल्ट के बाद ही आगे तस्वीर साफ़ होगी| दसवीं के छात्र अगली कक्षा में प्रवेश करेंगे और पसंद का विषय चुनेंगे| वहीं बारहवीं पास कर विद्यार्थी कॉलेज जाएंगे| बताया जा रहा है कि रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दसवीं का रिजल्ट 22 से 25 जून के बीच घोषित किया जाएगा। वहीं 12वीं का परिणाम जुलाई के मध्य तक घोषित होगा।

माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बारहवीं बोर्ड परीक्षा 16 जून को समाप्त हो चुकी है। 10 वीं के छात्र छात्राओं को जहां शेष बची परीक्षा को जनरल प्रमोशन दे दिया गया था और 12 वीं के छात्र छात्राओं की शेष बची परीक्षा 9 से 16 जून के बीच आयोजित कराई गई। 10 वीं और 12 वीं के छात्र छात्राओं की परीक्षा अब खत्म हो गई है ऐसे में छात्र छात्राओं को परिणाम की चिंता सता रही है| अब 22 जून से कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। वहीं, दसवीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। पिछले दो-तीन सालों से एक ही तारीख को दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट किया जाता था| लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण परीक्षाएं स्थगित होने से रिजल्ट में देरी हुई है।

इस साल साढ़े 19 लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा शामिल हुए थे। दोनों कक्षाओं की करीब 1 करोड़ 20 लाख कॉपियों का मूल्यांकन होना है। इसमें 10वीं व 12वीं के 80 लाख कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। वहीं, दसवीं में दो पेपर निरस्त होने से करीब 20 लाख कॉपियां मूल्यांकन होने से रह गई हैं। वहीं, 12वीं की 20 लाख कॉपियों को जांचना बाकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews