Hindi News

भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कार और मोटरसाइकिल लेकर घुसे युवक गिरफ्तार, रिश्तेदारों को छोड़ने आए थे, बारिश के चलते सीधे गाड़ी लेकर प्लेटफॉर्म में ही पहुंचे

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
मामलें में RPF ने वायरल वीडियो के आधार पर दोनों युवकों की तलाश की और कुछ ही देर में उन्हे गाड़ी समेत पकड़ लिया।
भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कार और मोटरसाइकिल लेकर घुसे युवक गिरफ्तार, रिश्तेदारों को छोड़ने आए थे, बारिश के चलते सीधे गाड़ी लेकर प्लेटफॉर्म में ही पहुंचे

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही गाड़ी लेकर घुसे दो युवकों को RPF ने गिरफ्तार कर लिया है, दरअसल दो अलग-अलग युवक अपने रिश्तेदारों को छोड़ने भोपाल स्टेशन पहुंचे लेकिन तेज बारिश के चलते व बाहरी तरफ़ से सीधे प्लेटफॉर्म में ही गाड़ी लेकर पहुँच गए, इनमें से एक युवक कार और दूसरा मोटरसाइकिल में सवार था। इनका वीडियो वायरल होते ही RPF ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

 

यह था मामला 

रेल अधिकारियों ने बताया कि 05 जुलाई 2025 को भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 06 पर एक चार पहिया वाहन द्वारा सहयात्री को उतारने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और रेल मदद पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुआ। वायरल वीडियो और शिकायत की गंभीरता को देखते हुए रेल सुरक्षा बल ने त्वरित जांच प्रारंभ की। स्टेशन और पार्किंग क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच में पाया गया कि चार पहिया वाहन (क्रमांक एमपी 04 सीसी 1317) का चालक प्लेटफॉर्म 06 पर वाहन लाकर यात्री को उतार रहा था।

 

तुरंत की गई कार्रवाई 

मामले में रेल अधिनियम की धारा 154 एवं 147 के तहत अपराध दिनांक 05.07.2025 को दर्ज किया गया। तत्पश्चात वाहन मालिक का पता लगाकर आरोपी रवि कुमार वाधवानी (पुत्र हेमंत दास वाधवानी, निवासी- भोपाल) को गिरफ्तार कर लिया गया तथा वाहन को जब्त कर लिया गया। वही प्लेटफॉर्म क्रमांक 04/05 पर एक दो पहिया वाहन (स्कूटी एक्टिवा क्रमांक एमपी 04 एसएन 8046) द्वारा यात्री उतारने का भी मामला सामने आया। इस प्रकरण में आरोपी मोहम्मद आदिल (पुत्र वकील अहमद, निवासी- भोपाल) के विरुद्ध अपराध धारा 154 एवं 147 रेल अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर दो पहिया वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews