
Bengaluru: Congress President Rahul Gandhi during the Congress-JD(S) rally ahead of Lok Sabha election in Bengaluru, Sunday, March 31, 2019. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI3_31_2019_000164A)
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
अयोध्या में राममंदिर निर्माण से पहले हुए भूमिपूजन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होने लिखा है कि “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम हैं, वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते। राम करुणा हैं, वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते। राम न्याय हैं, वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।”
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी मंगलवार को भूमि पूजन से पहले कहा था कि भगवान राम सबमें हैं और सबके हैं. और ऐसे में पांच अगस्त को अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए होने जा रहा भूमि पूजन राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का कार्यक्रम बनना चाहिए।
आज अयोध्या में (Ayodhya) में श्री राममंदिर निर्माण (Shri Ram Mandir) के लिए भूमिपूजन संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की उपस्थिति में अयोध्या में मंत्रोच्चार की ध्वनि के बीच राम मंदिर का भूमिपूजन किया गया। पीएम मोदी ने मंदिर का भूमिपूजन किया और आधारशिला रखी। पीएम मोदी के साथ साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास उपस्थित रहे। भूमिपूजन के लिए 175 प्रतिष्ठित लोगों को आमंत्रित किया गया था।

निदेशक और संपादक

