Agneepath Scheme: जब रामेश्वर शर्मा बोले- अरे अभी तेरा 40 साल में कुछ हुआ क्या, देखें वीडियो

रामेश्वर शर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।अग्निपथ योजना पर पूरे देशभर में युवाओं के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि युवा पूछ रहे चार साल बाद मेरा क्या होगा, अरे अभी तेरा 40 साल में कुछ हुआ क्या? तुझे अभी पकड़ पकड़ कर आर्मी में भर्ती कर रहे क्या?

यह भी पढे.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सीएम को लिखा पत्र, जानें कब मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ?

दरअसल, आज मंगलवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भोपाल के हुजुर से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा  मानसरोवर कॉलेज के योग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे  थे।इस दौरान कॉलेज के कैंपस में छात्रों को संबोधित करते रामेश्वर ने कहा कि देश का युवा सवाल पूछ रहा है 4 साल में क्या होगा अरे 40 साल में तेरा क्या हुआ रामेश्वर ने कहा कि इतना विरोध पाकिस्तान का किया जाता है तो वहां भी चार 500 कॉलेज होते ।

यह भी पढे.. MP News: लापरवाही पर पंचायत-रीडर निलंबित, 3 कर्मचारियों को नोटिस, वेतन काटा, 3 लाइन अटैच

बता दे कि देशभर में चल रहे अग्निवीर योजना के विरोध के बीच आए दिन बीजेपी नेताओं के बयान सामने आ रहे है, जिसमें कईयों के बयान युवाओं को योजना को समझाने वाले तो कईयों के बयान पार्टी के लिए बवाल खड़ा कर रहे हैं । हाल ही बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बयान सामने आया था।

[dgv_vimeo_video id=”722418009″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews