रेत के डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, कृषि मंत्री कमल पटेल ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

खरीफ फसल

‌हरदा, डेस्क रिपोर्ट। हरदा जिले की हंडिया तहसील में रेत के तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कृषि मंत्री कमल पटेल ने इस घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल जिला प्रशासन के आला अफसरों और पुलिस अधीक्षक से फोन पर चर्चा कर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कमल पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में अवैध रेत खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले भी रेत माफिया पर अंकुश लगाने के लिए कहा गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि अपने जिले में यह गतिविधियां किसी भी हालत में नहीं चलना चाहिए। गौरतलब है कि हंडिया की मोहनपुरा खदान से तेज रफ्तार डंपर निकलने से हादसे की आशंका बनी रहती है, मृतक युवक हंडिया का ही रहने वाला बताया जा रहा है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews