अमरकंटक एक्सप्रेस 5 घंटे री-शेड्यूल होकर भोपाल से करेगी प्रस्थान

mp railway

RAIL NEWS : आज अमरकंटक एक्सप्रेस 05.00 घंटे री-शेड्यूल होकर भोपाल से प्रस्थान करेगी।”दुर्ग से चलकर भोपाल स्टेशन आने वाली गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस विलंबित होने के कारण आज दिनांक 05.07.2023 को गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 16.00 बजे से 05.00 घंटे री-शेड्यूल होकर भोपाल स्टेशन से 21.00 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन के निर्धारित मार्ग के स्टेशनों पर विलंबित हो सकता है।

सूचना जारी 
अमरकंटक एक्सप्रेस के देर से रवाना होने की सूचना रेल्वे ने सोशल मीडिया पर भी जारी कर दी है, यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews