मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय खरबूजे और प्याज ढो रहीं एंबुलेंस, CMHO को नोटिस जारी

मुरैना जिले में एक थोक सब्जी मंडी में एंबुलेंस द्वारा खरबूजे और प्याज लाने का मामला सामने आया है।  थोक सब्‍जी मंडी में सुबह-सुबह एक एम्‍बुलेंस पहुंची, एम्बुलेंस में खरबूजे भरे हुए मिले। एम्बुलेंस चालक उतरकर खरबूजों को मंडी में उतारने लगा।
 मंदसौर में अस्पताल परिसर में पर्दा लगाकर किया गया दो शवों का पोस्टमार्टम, CMHO को नोटिस जारी

BHOPAL NEWS : मरीजों की बजाए  खरबूजे और प्याज ढो रहीं एंबुलेंस के वायरल वीडियो ने खासी चर्चा बटोरी, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एम्बुलेंस में प्याज की बोरियाँ और खरबूजे भरे है, जिन्हे बेचा जा रहा है, वीडियो सामने आने के बाद CMHO को नोटिस जारी किया गय है।

मुरैना का मामला 

मुरैना जिले में एक थोक सब्जी मंडी में एंबुलेंस द्वारा खरबूजे और प्याज लाने का मामला सामने आया है।  थोक सब्‍जी मंडी में सुबह-सुबह एक एम्‍बुलेंस पहुंची, एम्बुलेंस में खरबूजे भरे हुए मिले। एम्बुलेंस चालक उतरकर खरबूजों को मंडी में उतारने लगा। वह देखकर मंडी में मौजूद स्‍थानीय लोग वहां जमा हो गये। जिसके देखकर एम्बुलेंस चालक वहा से भाग निकला।लेकिन तब तक लोग उसका वीडियो बना चुके थे और उस वीडियो को लोगों ने वायरल कर दिया।

आयोग का नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने सीएमएचओ, मुरैना से मामले की जांच कराकर की गई कारवाई का प्रतिवेदन 15 दिनों में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews