Amitabh Bachchan Birthday : महानायक को कुछ अलग अंदाज में बधाई दी MP के सीएम शिवराज ने

Amitabh Bachchan Birthday : महानायक को कुछ अलग अंदाज में बधाई दी MP के सीएम शिवराज ने

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन (Amitabh Bachchan Birthday) मना रहे हैं, उनके फैंस रात 12 बजे से उनके बंगले “जलसा” के बाहर इकट्ठा हैं और बधाइयाँ दे रहे हैं।  देश दुनिया के लोग बिग बी को (“Big B” birthday today) शुभकामनायें दे रहे हैं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अमिताभ बच्चन को बधाई दी है लेकिन उनका अंदाज कुछ अलग है।

शोले, मुकद्दर का सिकंदर, डॉन, शहंशाह, लावारिस, सिलसिला ऐसी ना जाने कितनी ही अनगिनत सुपरहिट फ़िल्में हैं जिसके जरिये अमिताभ बच्चन ने लोगों के दिलों पर राज किया। अमिताभ उन गिनीं चुने अभिनेताओं में से एक हैं जिनके फैंस हर उम्र में हैं। आज भी युवाओं में बिग बी को लेकर बहुत क्रेज है जो उनके बंगले के बाहर दिखाई देता है।

ये भी पढ़ें – Amitabh Bachchan Birthday: 80वां जन्मदिन मना रहे Big-B, फैंस ने इस तरह किया सरप्राइज, Pm Modi ने दी बधाई

उम्र में अपने बराबर का व्यक्ति हो या आधी उम्र का अथवा नाती पोते की उम्र का, अमिताभ उसे भाई साहब ही कहकर बुलाते हैं और  लोग उनकी इसी सादगी के कायल हैं। कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन द्वारा कहा जाने वाला “देवियों सज्जनों” में दूसरों के प्रति उनके अंदर के संस्कार की झलक दिखाता है।

ये भी पढ़ें – 40 देशों में दिखाया जाएगा “महाकाल लोक” लोकार्पण का लाइव प्रसारण, MP दीपावली से पहले दीपोत्सव

आज अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बधाई (Happy Birthday Amitabh Bachchan) दी है।  सीएम शिवराज ने अमिताभ को दामाद शब्द से सम्बोधित करते हुए ट्वीट किया। शिवराज ने लिखा – दिग्गज अभिनेता, हमारे भोपाल के दामाद श्री अमिताभ बच्चन जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई।  भगवान महाकाल से यही प्रार्थना कि आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और ऐसे ही कला जगत में अपने रचनात्मक योगदान से विश्व में आनंद का विस्तार करते रहिये। बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : आज रद्द रहेंगी 134 ट्रेन, यहां देखें IRCTC की लिस्ट

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की पत्नी जानीमानी अभिनेत्री एवं सपा की राज्यसभा सदस्य जया भादुड़ी भोपाल की रहने वाली हैं , यानि अमिताभ की ससुराल भोपाल में है इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें दामाद सम्बोधन के साथ बधाई दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews