इंदौर में दो और मौत, प्रदेश में 185 पहुंचा संक्रमित मरीजों का आंकड़ा

इंदौर में दो और मौत, प्रदेश में 185 पहुंचा संक्रमित मरीजों का आंकड़ा

भोपाल/इंदौर| मध्य प्रदेश में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है| इंदौर में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं| इंदौर में आज कोरोना वायरस के 9 पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद कुल मामले 122 हो गए हैं| इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जड़िया ने इसकी पुष्टि की| वहीं रविवार को दो और संक्रमित मरीज की मौत हो गई है| इस तरह प्रदेश में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 13 पहुँच गया है| प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 185 पहुँच गई है|

वहीं इंदौर शहर से आज एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां 13 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वास्थ में सुधार हुआ है और उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब एक बार और इनकी जांच की जाएगी और वो भी निगेटिव आने पर 13 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

खरगोन में चौथा केस
खरगोन में रविवार को एक और पॉजिटिव केस मिला, इस तरह जिले में अब तक चार पॉजिटिव केस मिल चुके हैं| जिला मुख्यालय से 11 किमी दूर बड़गांव में 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। वह छह दिन से मखेड़ा स्थित क्वारैंटाइन हाउस में भर्ती था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे इंदौर रैफर कर दिया गया। वहीं, गांव को कैंटोनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews