सीएम मोहन यादव के ‘जो यहाँ का खाता है कहीं और की बजाता है’ बयान पर तिलमिलाए असदुद्दीन ओवैसी, कहा ‘कोई अपनी जेब से नहीं खिला रहा’

ओवैसी से मोहन यादव के बयान पर सवाल किया गया तब ओवैसी ने कहा "उनके बाप का तो नहीं खाते हम! हम देश के हैं देश हमारा है, ना वह किसी को घर से दे रहे हैं ना किसी को खिला रहे हैं।“
सीएम मोहन यादव के ‘जो यहाँ का खाता है कहीं और की बजाता है’ बयान पर तिलमिलाए असदुद्दीन ओवैसी, कहा ‘कोई अपनी जेब से नहीं खिला रहा’

Asaduddin Owaisi on Mohan Yadav Statement : AIMIM चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी की सीएम डॉ. मोहन यादव के “जो यहाँ का खाता है कहीं और की बजाता है” बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। अपने जवाब में ओवैसी भाषा की मर्यादा का उल्लंघन करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

जब पत्रकार द्वारा ओवैसी से मोहन यादव के बयान पर सवाल किया गया तब ओवैसी ने कहा “उनके बाप का तो नहीं खाते हम! हम देश के हैं देश हमारा है, ना वह किसी को घर से दे रहे हैं ना किसी को खिला रहे हैं।“ इसके बाद ओवैसी ने कई और बातें कहीं और आखिर में अपने बयान में कहा कि यह देश सभी का है, कोई किसी को अपनी जेब से नहीं खिला रहा।

ओवैसी के बयान पर भाजपा नेता सुरेंद्र शर्मा की भी तीखी टिप्पणी आई है। सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में शर्मा ने ओवैसी द्वारा भाषा की मर्यादा का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए लिखा है कि बात निकली है तो दूर तक जाएगी।

क्या बोले थे मुख्यमंत्री मोहन यादव

आपको बता दें कि सोमवार को अशोकनगर में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव पहुँचे थे। वहाँ मंच से उन्होंने एक बयान दिया था जिस पर अब ओवैसी का जवाब आया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा था कि “की जो भारत में रहते हैं और कहीं और के गुणगान करते हैं, अब ऐसा इस देश में नहीं चलेगा। जो इस देश में रहेगा वह राम और कृष्ण की जय कहेगा”। मुख्यमंत्री यादव ने अपने बयान में यह भी कहा कि हम अपने देश में किसी का अपमान नहीं करना चाहते, हम सभी का सम्मान करना चाहते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews