जन्मदिन से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं से की यह अपील

जन्मदिन से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं से की यह अपील

भोपाल| प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने शहरों की खूबसूरती बिगड़ने वाले अवैध होर्डिंग, पोस्टर, बैनर को हटाने मुहीम शुरू की है| जिसके मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने जन्मदिन पर किसी भी तरह के पोस्टर बैनर न लगाने की अपील कार्यकर्ताओं और समर्थकों से की है| सीएम छुट्टियां मानाने मनाली गए हुए हैं, 18 दिसम्बर को उनका जन्मदिन है, संभवतः केदारनाथ में कमलनाथ में अपना जन्मदिन परिवार संग मनाएंगे| इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर यह अपील की है| 

सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा ‘सभी कांग्रेसजनो ,शुभचिंतको , स्नेहीजनो , प्रशंसको से मेरी विनम्र अपील – मेरे जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश में कही भी होर्डिंग -पोस्टर -बैनर लगाकर प्रदेश को बदरंग ना करे , नियम का पालन करे’। ‘प्रदेश की ख़ूबसूरती बिगाड़ते , यातायात में बाधा बनते व दुर्घटनाओं को खुला न्यौता देते इन अवैध होर्डिंगो से प्रदेश को बदरंग होने से बचाने के लिये व जनता की सुरक्षा की दृष्टि से इन पर प्रतिबंध का निर्णय मेने पिछले दिनो लिया है’। उन्होंने आगे लिखा ‘प्रदेश हित में इस निर्णय का सभी पालन करे। इस अनावश्यक ख़र्च का उपयोग मानव सेवा व परोपकार के कार्य में करे’। 

मेरा फोटो भी हो तो हटा दो 

सीएम ने कहा प्रशासन को भी स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश में मेरे जन्मदिवस पर कही भी अवैध होर्डिंग-पोस्टर-बैनर लगे दिखे , भले उसमें मेरा फ़ोटो लगा हो , तत्काल उसे हटा दे’। ‘नियम के पालन में कोई कोताही ना बरते। चाहे वो होर्डिंग किसी भी व्यक्ति , संगठन या संस्था द्वारा लगाया गया हो’।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews