Hindi News

हॉरर थ्रिलर फिल्म के लिए भोपाल बना खास लोकेशन, शूटिंग के लिए बैरागढ़ मार्केट पहुंचे बॉलीवुड सितारे, एक्टर्स को देखने उमड़ी भीड़

Written by:Gaurav Sharma
Published:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक हॉरर फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड कलाकार चंकी पांडे, जॉनी लीवर की बेटी जैनी लीवर और गोविंदा के बेटे हर्षवर्धन आहूजा की मौजूदगी से मिनी मार्केट में जबरदस्त उत्साह देखा गया। शूटिंग के दौरान कैलाश दूध डेरी से विक्रमादित्य डेरी के बीच सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी।
हॉरर थ्रिलर फिल्म के लिए भोपाल बना खास लोकेशन, शूटिंग के लिए बैरागढ़ मार्केट पहुंचे बॉलीवुड सितारे, एक्टर्स को देखने उमड़ी भीड़

भोपाल के व्यस्त व्यावसायिक इलाके बैरागढ़ में फिल्म शूटिंग के दौरान बॉलीवुड सितारों को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। एक हॉरर फिल्म के लिए यहां शूटिंग की गई, जिसमें अभिनेता चंकी पांडे, कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जैनी लीवर और सुपरस्टार गोविंदा के बेटे हर्षवर्धन आहूजा शामिल थे।

मिनी मार्केट क्षेत्र में शूटिंग का दृश्य फिल्माया गया, जहां तीनों कलाकारों की उपस्थिति से पूरा इलाका चहल-पहल से भर गया। जैसे ही खबर फैली कि बॉलीवुड कलाकार बैरागढ़ में हैं, आसपास के दुकानदार और ग्राहक अपने पसंदीदा सितारों की झलक पाने के लिए मौके पर पहुंच गए।

कुत्तों के साथ हॉरर सीन की शूटिंग

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म का यह सीन हॉरर थ्रिलर के लिए तैयार किया गया था। इस दृश्य में दिखाया गया कि कलाकारों के पीछे कुत्ते पड़ जाते हैं। यह पूरा सीन बैरागढ़ स्थित कैलाश दूध डेरी से लेकर विक्रमादित्य डेरी के बीच की सड़क पर फिल्माया गया।

शूटिंग के दौरान मौके पर फिल्म यूनिट की पूरी टीम मौजूद रही और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स ने पूरी व्यवस्था संभाली। हालांकि, कई बार भीड़ के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई, लेकिन सुरक्षा टीम ने फौरन स्थिति को नियंत्रित किया।

क्षेत्र को मिली नई पहचान

स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि बैरागढ़ जैसे व्यावसायिक क्षेत्र में इस तरह की फिल्म शूटिंग होने से इलाके को नई पहचान मिलती है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन क्षेत्र के व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं।

आम नागरिकों के लिए यह अवसर विशेष रूप से यादगार रहा। लोगों को अपने चहेते कलाकारों को करीब से देखने और उनकी शूटिंग देखने का मौका मिला। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस शूटिंग की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए। फिल्म की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग की भी सराहना की और शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी की।

भोपाल से रवि नाथानी की रिपोर्ट

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma
Follow Us :GoogleNews