Bhopal News : कलेक्टर ने कहा “जो परिवार से करे प्यार, वो वैक्सीनेशन से कैसे करे इंकार”

वैक्सीनेशन

vaccination

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में 21 जून से वैक्सीनेशन महाअभियान प्रारंभ हो रहा है। राजधानी भोपाल में पहले दिन सोमवार को 1.50 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए नगर निगम ने पूरी तैयारी की है और प्रत्येक वार्ड में 3 से लेकर 5 वैक्सीनेशन सेंटर तक बनाए जाएंगे। भोपाल कलेक्टर ने भी प्रत्येक नागरिक से वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

Gwalior News : प्रशासन का अनोखा अभियान वैक्सीन लगवाएं और पाएं आकर्षक इनाम

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा है कि कोरोना का खतरा टला नहीं है और कोरोना के विरूद्ध जो सबसे कारगर उपाय है वो है वैक्सीनेशन। हमें ये सुनिश्चित करना है कि कोरोना कैरियर न बने, इसलिए जरूरी है कि वैक्सीन लगवाएं। उन्होने कहा “जो अपने बच्चों से करे प्यार, जो अपने परिवार से करे प्यार, वो वैक्सीनेशन से कैसे करे इंकार।” बता दें कि वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी होंगे। इसके लिए अपना आधार कार्य या कोई अन्य पहचान पत्र लेकर वैक्सीनेशन सेंटर पर जाना होगा। यहां पहला और दूसरा, दोनों डोज लगाए जाएंगे। जिसे पहला डोज लग चुका है वो दूसरा डोज लगवा सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews