Hindi News

हर साल 20 बच्‍चे 5वीं के बाद छोड़ देते हैं पढ़ाई, क्योंकि कच्चे रास्ते से 13 किमी दूर सरकारी स्‍कूल जाना मुश्किल

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने प्रमुख सचिव, स्‍कूल शिक्षा, मंत्रालय, भोपाल तथा आयुक्‍त, स्‍कूल शिक्षा, संचालनालय को नोटिस जारी किया है।
हर साल 20 बच्‍चे 5वीं के बाद छोड़ देते हैं पढ़ाई, क्योंकि कच्चे रास्ते से 13 किमी दूर सरकारी स्‍कूल जाना मुश्किल

BHOPAL NEWS : भोपाल जिले के करहोदा पंचायत के पांच गांवों के तकरीबन 500 से ज्‍यादा बच्‍चें को गांव में पांचवी के बाद सरकारी या निजी स्‍कूल नहीं होने के कारण गांव से 13 किमी दूर तिलेंडी में 5वीं से आगे की पढ़ाई के लिये स्‍कूल जाना पड़ता है। लेकिन वहां तक पहुंचने के लिये खराब सड़कों से होकर आवाजाही करनी पड़ती है।

बच्चे छोड़ देते है स्कूल 

कच्‍चे एवं खराब रास्ते होने के कारण बच्‍चों को स्‍कूल जाने में कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कारण हर साल 20 से ज्‍यादा बच्‍चे पढ़ाई छोड़ने को मजबूर है।

आयोग का नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने प्रमुख सचिव, स्‍कूल शिक्षा, मंत्रालय, भोपाल तथा आयुक्‍त, स्‍कूल शिक्षा, संचालनालय, भोपाल से मामले की जांच कराकर शिक्षा के मौलिक अधिकार से वंचित हो रहे बच्‍चों की शिक्षा प्राप्ति में आ रही समस्या के उचित समाधान के उचित समाधान के संबंध में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !