Bhopal : सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर पधारे गजानन, धूमधाम से स्थापना

Bhopal : सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर पधारे गजानन, धूमधाम से स्थापना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज गणेश चतुर्थी का पावन पर्व है। ये हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। आज के दिन देशभर में श्रद्धालु अपने घरों में गजानन प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने आवास में गणेशजी की स्थापना की। बड़े ही धूमधाम से सीएम शिवराज, उनकी पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटे कार्तिकेय और कुणाल गणेश जी को अपने घर लेकर आए।

गणेश चतुर्थी पर मिली MP में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत, कच्चे तेल के भाव हुए कम, यहाँ जानें लेटेस्ट रेट

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा  कि ‘आज अद्भुत आनंद का दिन है, सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। सिद्धि विनायक, विघ्नहर्ता, सभी को सद्बुद्धि देने वाले, सबपर कृपा की वर्षा करने वाले भगवान गणपति आज सपरिवार लेकर आए हैं। अब गणेशजी घर में विराजित हैं और केवल एक घर में नहीं, घर घर में विराजेंगे। ‘ उन्होने कहा कि ‘गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बप्पा को घर लाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी से यही प्रार्थना कि उनकी कृपा से हर घर धन, धान्य, खुशहाली एवं आनंद से भरा रहे। कोविड के दो साल के भयानक संकट के बाद इस बार हम बिना किसी प्रतिबंध के गणेश उत्सव आनंद एवं उत्साह से मनायेंगे। सबको सद्बुद्धि देने, सब पर कृपा की वर्षा करने वाले भगवान श्री गणेश जी का आनंद से पूजन होगा। उनकी भक्ति में मैं भी रम रहा हूं, आप भी रम जायें।’

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गणेश चतुर्थी पर देश और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।। हमारा देश और प्रदेश लगातार प्रगति एवं विकास के पथ पर आगे बढ़ता जाये और सबका मंगल और कल्याण हो। विघ्नहर्ता, शुभकर्ता भगवान गणेश जी की आराधना के पावन पर्व गणेश चतुर्थी पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मंगलमूर्ति सिद्धिविनायक जी सभी के जीवन में अपार खुशियों का संचार करें, यही प्रार्थना करता हूं।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews