गणेश चतुर्थी पर मिली MP में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत, कच्चे तेल के भाव हुए कम, यहाँ जानें लेटेस्ट रेट

गणेश चतुर्थी पर मिली MP में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत, कच्चे तेल के भाव हुए कम, यहाँ जानें लेटेस्ट रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में राहत मिलनी शुरु हो चुकी है। कच्चे तेल के भाव 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ चुके हैं। वहीं देश आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कुछ खास बदलाव नहीं हुए हैं। मध्यप्रदेश में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 112 रुपये के बीच में है। डीजल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।

यह भी पढ़े… पुरानी पेंशन योजना पर बड़ी अपडेट, कर्मचारियों के लिए वित्त विभाग ने जारी किया सर्कुलर, NPS निकासी पर नवीन जानकारी

हालांकि कुछ शहर ऐसे भी है जहां आज कीमतों में वृद्धि देखी गई है। इस लिस्ट में विदिशा, शहडोल, सीहोर, मंदसौर, कटनी, होशंगाबाद, डिंडोरी, धार, दमोह और अशोकनगर शामिल है। अनुपुर, रीवा, शहडोल और श्योपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 111 रुपये देखी जा रही है।

यह भी पढ़े… Rashifal 31 August 2022 : मेष मकर कुंभ के लिए आज का दिन उत्तम, पद प्रतिष्ठा-धन-पदोन्नति का लाभ, कर्क तुला रहे सावधान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

विदिशा, उज्जैन, टीकमगढ़, शाजापुर, सिवनी, राजगढ़, नरसिंहपुर, मंदसौर, मंडला, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, गुना, दतिया, दमोह, छतरपुर, बेतूल, अशोकनगर और आगर मालवा में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, कटनी, नीमच, पन्ना, सतना, शिवपुरी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई है। सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, रायसेन, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास और भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews