भोपाल के कुख्यात बदमाश जुबैर मोलाना गैंग का एक और सदस्य एमआईजी गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान आरोपी सलमान उर्फ एमआईजी ने बताया गया कि कुछ दिन पहने जुबैर मौलाना ने गोली चलाई थी उस घटना में वह भी आरोपी जुबैर मोलाना के साथ घटना में शामिल था और तब से वह फरारी काट रहा था।
bhopal Police arrested the notorious

bhopal Police arrested the notorious

भोपाल पुलिस ने बदमाश सलमान उर्फ एमआईजी को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार बदमाश जुबैर मोलाना गैंग का सदस्य है। एम आई जी लम्बे समय से हत्या के प्रयास के मामलें में फरार चल रहा था, पुलिस ने इस  अवैध धारदार हथियार सहित गिरफ्तार किया है।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी 

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि सब्जी मण्डी नगर निगम टंकी के नीचे एक व्यक्ति हरे रंग की टी-शर्ट में खड़ा है, अपने पास धारदार हथियार रखे हुये है और वारदात करने की नियत से वहां पर खड़ा है, इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मुखबिर द्वारा बताये अनुसार पानी के टंकी के पास एक व्यक्ति दिखा जो पुलिस को अपनी और आता देख भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना  नाम सलमान अहमद उर्फ एम.आई.जी. बताया।

पूछताछ के दौरान हुआ खुलासा 

पूछताछ के दौरान आरोपी सलमान उर्फ एमआईजी ने बताया गया कि कुछ दिन पहने जुबैर मौलाना ने गोली चलाई थी उस घटना में वह भी आरोपी जुबैर मोलाना के साथ घटना में शामिल था और तब से वह फरारी काट रहा था। जो कल ही अजमेर से भोपाल वापस आया था। जिसे मुखबिर सूचना पर अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews