Bhopal Metro : सीएम डॉ मोहन मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री खट्टर के साथ दिखाई हरी झंडी, बोले- जहाँ मेट्रो चलती है वहाँ विकास को पंख लग जाते हैं

मेट्रो ट्रेन सेवा का लाभ अधिक लोग उठा सकें इसलिए किराया भी बहुत अधिक नहीं रखा गया है मेट्रो की टिकट स्टेशनों की दूरी  एक हिसाब से 20 रुपए से शुरू होकर अधिकतम 40 रुपए तक रहेगी।
Bhopal Metro train service flagged off by CM Dr Mohan Yadav

Bhopal Metro train service flagged off by CM Dr Mohan Yadav

देश के हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश की राजधानी झीलों की नगरी भोपाल के निवासियों को आज मेट्रो ट्रेन (Bhopal Metro) की सौगात मिल गई, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे,  डॉ मोहन यादव ने मेट्रो को भोपाल के लिये बड़ी सौगात बताया, उन्होंने कहा जहाँ मेट्रो चलती है वहाँ विकास को पंख लग जाते हैं।

भोपाल के निवासियों के लिये अब शहरी परिवहन में एक नई कड़ी जुड़ गई है, स्थानीय यातायात के साधनों ऑटो रिक्शा, बस आदि के अलावा अब राजधानी के निवासियों को मेट्रो ट्रेन की सुविधा भी मिल गई है, रविवार से वे मेट्रो ट्रेन की यात्रा का लाभ उठा सकेंगे, आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जैसे ही मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई भोपालवासियों की वर्षों पुरानी माँग पूरी हो गई।

ऊपर से देखने से भोपाल और सुंदर दिखाई दिया: सीएम 

मुख्यमंत्री ने शुभारंभ करते हुये कहा, ट्रेन में बैठते ही आनन्द आ गया, ऊपर से देखने से भोपाल और सुंदर दिखाई दिया ,उन्होंने कहा मेट्रो का लाभ सभी को मिलेगा, मेट्रो जहाँ जहाँ चलती है वहाँ विकास को पंख लग जाते हैं, विकास की एक नई कहानी शुरु हो जाती है, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुये मेट्रो को बहुत बड़ी सौगात बताया।

व्यक्ति खुद को भी एलिवेटेड समझने लगता है: खट्टर 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा राजा भोज की नगरी के लोग आज मेट्रो चलने से खु़श हैं और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं क्योंकि मेट्रो जहाँ चलती है उस शहर क़ो लगता है कि वो दूसरे शहरों से ऊँचा उठ गया है जब मेट्रो की एलिवेटेड लाइन को व्यक्ति देखता है तो वो खुद को भी एलिवेटेड समझने लगता है।

ऑरेंज लाइन ‘प्रायोरिटी कॉरीडोर’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ आज पहले चरण में ऑरेंज लाइन ‘प्रायोरिटी कॉरीडोर’ का शुभारंभ किया। इसमें सुभाष नगर से एम्स तक लगभग 6.22 किलोमीटर के रूट पर मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। जिसमें कुल आठ स्टेशन शामिल किये गए हैं। सेवा का लाभ अधिक लोग उठा सकें इसलिए किराया भी बहुत अधिक नहीं रखा गया है मेट्रो की टिकट स्टेशनों की दूरी के हिसाब से 20 रुपए से शुरू होकर अधिकतम 40 रुपए तक रहेगी।

मेट्रो योजना की लागत 10,033 करोड़ रुपये अनुमानित 

बता दें भोपाल मेट्रो परियोजना की कुल लंबाई 30.8 किलोमीटर है। इसमें दो लाइनें शामिल हैं ऑरेंज लाइन (16.74 किमी) और ब्लू लाइन (14.16 किमी) शामिल है। इस पूरी परियोजना पर लगभग 10,033 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। पहले चरण में शुरु की जा रही प्रायोरिटी कॉरिडोर की लागत 2,225 करोड़ रुपये है। भविष्य में दोनों कॉरिडोर पूरे होने पर मेट्रो रेल शहर के अधिकांश हिस्सों को जोड़ेगी।
https://twitter.com/mpbreakingnews/status/2002371874689532175
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews