भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए अच्छी खबर, ऑरेंज लाइन पर अब रोज लगेंगे 20 फेरे, दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी ट्रेन

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इसके मुताबिक अब प्रायोरिटी कॉरिडोर के दोनों ट्रैक पर ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा।
Bhopal Metro

भोपाल के मेट्रो यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल इस हफ्ते से मेट्रो की सेवाओं में विस्तार होने जा रहा है। कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिग्नलिंग सिस्टम की ओर से मिले प्रमाणन के बाद अब प्रायोरिटी कॉरिडोर में दो ट्रैक पर मेट्रो का संचालन शुरू किया जाएगा।

इसके बाद अब ऑरेंज लाइन के फेरे बढ़कर रोजाना 20 हो जाएंगे। यात्री पहले से काफी कम समय में अपना सफर पूरा कर सकेंगे। इस बारे में मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि कम समय में यात्रा पूरी होने से लोगों के बीच मेट्रो को लेकर विश्वसनीयता बढ़ेगी। रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि होने लगेगी।

मेट्रो के लगेंगे 20 फेरे

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वार दी गई जानकारी के मुताबिक फिलहाल एम्स भोपाल से सुभाष नगर के बीच 7 किलोमीटर के हिस्से में एक ही ट्रेन चल रही है। सीबीटीसी सिस्टम लागू होने के बाद दोनों ट्रैक का उपयोग किया जाएगा। इससे यात्रियों। को सफ़र के लिए अधिक बार मेट्रो उपलब्ध हो सकेगी। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर की बात करें तो यह 7 किलोमीटर लंबा है जिसमें आठ स्टेशन आते हैं। इस कॉरिडोर पर मेट्रो 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। इसमें 144 यात्री बैठकर और 981 यात्रा खड़े होकर यात्रा कर सकते हैं।

क्या रहेगा समय

मेट्रो की समय सारणी में भी बदलाव देखने को मिलने वाला है। अभी ऑरेंज लाइन पर प्रतिदिन मेट्रो के 9 फेर संचालित हो रहे हैं जो बढ़कर 20 के जाएंगे। वहीं इसे वर्तमान समय से 2 घंटे पहले शुरू किया जाएगा। इससे व्यस्त समय में यात्रियों को राहत मिलेगी।

कहां पहुंचा सिग्नलिंग अपग्रेड का काम

बता दें कि भोपाल मेट्रो की 7 किलोमीटर लंबी ऑरेंज लाइन पर अप्रैल से सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड करने का काम चल रहा था। सुरक्षा कर्ण की वजह से सेवाएं सीमित रखी गई थी। अधिकारियों के मुताबिक ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम की स्थापना और परीक्षण सुरक्षित तरीके से पूरा करना जरूरी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews