अटल जी की स्मृति में पूरे प्रदेश में कवि सम्मेलन करेगा राष्ट्रीय कवि संगम

bhopal-news

भोपाल ।

16 अगस्त से 30 अगस्त पूर्व प्रधानमंत्री एवं कवि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि पखवाड़ा आयोजित जाएगा जिसमें पूरे प्रदेश में स्थानीय संस्थाओं और राष्ट्रीय विचार के संगठनों की सहभागिता से कवि सम्मेलन , गोष्ठियां एवं साहित्यकार सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी राष्ट्रीय कवि संगम के प्रदेश अध्यक्ष कवि सुमित ओरछा ने दी । उन्होंने कहा कि यह प्रथम पुण्य तिथि है और इसे ऐतिहासिक बनाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews