Bhopal News : कलेक्टर ने की ये अपील, 50 हजार ग्रामीणों को लिखेंगे पोस्टकार्ड

Bhopal News : कलेक्टर ने की ये अपील, 50 हजार ग्रामीणों को लिखेंगे पोस्टकार्ड

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल को स्वच्छता में नंबर एक बनाने के लिए प्रशासन जी-जान से जुटा है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने नागरिकों से अपील की है कि राजधानी को नंबर एक बनाने के लिए सभी अपना योगदान दें। इसके लिए उन्होने विशेष रूप से भोपाल ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है।

सीएम शिवराज ने PM Modi का आभार जताया, कहा- “स्वास्थ्य संस्थाओं को सुदृढ़ करने की पहल”

कलेक्टर ने ट्वीट करते हुए कहा कि “दीपावली पर गांवों को स्वच्छ बनाकर भोपाल को नम्बर एक बनाने का आह्वान। इस आह्वान का असर देखने को मिलेगा, ऐसा मेरा विश्वास है। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 के दृष्टिगत स्वच्छता संदेश के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों से अपील।” इसी के साथ स्वच्छता के लिए उन्होने अनूठी पहल भी की है। वे राजधानी के आसपास के गांवों में स्वच्छ परिवेश का निर्माण करने के लिए दीपावली पर 50 हजार ग्रामीणों को शुभकामना संदेश भेजेंगे। सोमवार से उन्होने इसकी शुरूआत की।

इस पोस्टकार्ड संदेश में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा है कि कोरोना के साथ लंबी और कठिन लड़ाई में ग्रामीण इलाकों का भरपूर सहयोग मिला। हमने ये सीखा कि आपसी सहयोग, समन्वय और समन्वित रणनीति से किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं। अब भविष्य के ग्रामीण भोपाल के लिए सबसे बड़ी चुनौती स्वास्थ्य, रोजगार एवं बेहतर स्वच्छता है। उन्होने कहा कि भारत सरकार का स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 का अभियान हमारी सामूहिकता और समावेशी भावना का आईना बनेगा और इसमें भोपाल को नंबर एक बनाना हम सबका लक्ष्य है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews