सीएम शिवराज ने PM Modi का आभार जताया, कहा- “स्वास्थ्य संस्थाओं को सुदृढ़ करने की पहल”

सीएम शिवराज ने PM Modi का आभार जताया, कहा- “स्वास्थ्य संस्थाओं को सुदृढ़ करने की पहल”

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि “प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन” प्राथमिक, माध्यमिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य ढाँचे और मौजूदा राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। वो इंदौर जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से शामिल हुए।

CM Shivraj ने कहा- “दिसंबर 2021 तक सभी नागरिकों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य”

सीएम ने ट्वीट कर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए “पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन” शुरु करने पर प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा है कि “पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन” से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ ही जन-जन को सरल, सुलभ और सस्ती स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।बता दें कि पीएम मोदी ने वाराणसी से 64 हजार करोड़ रूपये की पी.एम. आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन का शुभारंभ किया।

सोमवार को प्रधानमंत्री ने मिशन का प्रारंभ करते हुए कहा कि नया भारत वह है जहाँ अभाव से बढ़कर हर आकांक्षा की आपूर्ति के लिये कार्य किया जाये। इसी दिशा में सम्पूर्ण देश के स्वास्थ्य ढाँचे को एकरूपता प्रदान करने के लिये प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू किया जा रहा है। मिशन में सम्पूर्ण देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को उच्च स्तर बनाया जा सकेगा। साथ ही समाज के सभी वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान की जा सकेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ रही सुविधाओं के साथ मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ की सीटों में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। यह योजना न केवल देश का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर बनाएगी बल्कि रोजगार के नये अवसरों का भी सृजन करेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews