Hindi News

BHOPAL : मँगवाया मटन, छोटा भाई लाया चिकिन, नाराज बड़े भाईयों ने उतारा मौत के घाट

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
मटन और शराब पार्टी की बात को लेकर तीन भाईयों में विवाद हो गया और विवाद इतना बड़ा की बड़े व छोटे भाई ने मिलकर मंजले भाई को मौत के घाट उतार दिया।
BHOPAL : मँगवाया मटन, छोटा भाई लाया चिकिन, नाराज बड़े भाईयों ने उतारा मौत के घाट

BHOPAL NEWS : राजधानी भोपाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़ पुलिस ने सनसनीखेज मामला सामने आया है दो भाईयों व माँ पर मामला दर्ज किया गया है,  जिसमें मटन और शराब पार्टी की बात को लेकर तीन भाईयों में विवाद हो गया और विवाद इतना बड़ा की बड़े व छोटे भाई ने मिलकर मंजले भाई को मौत के घाट उतार दिया और इस मामले को सामान्य मौत परिजन बताते रहे पर जब पीएम रिपोर्ट पुलिस को मिली तो उसमें सामने आया कि युवक की मौत रस्सी से गला दबाने से हुई है।

भाई और माँ ने भी मामला छुपाया 
पुलिस को मामला पहले से ही संदिग्ध लग रहा था। पुलिस ने इस मामले में दोनो भाईयों और माँ द्वारा सब कुछ पता होने के बाद मामला दबाने पर मामला दर्ज किया है। बैरागढ पुलिस से मिली जानकारी अनुसार विगत 9 नवम्बर को अंशुल यादव पिता शिवराज सिंह आयू 23 साल जो कपड़े की दुकान पर काम करता था जिसके बारे में बताया गया कि अंशुल रात को सोया था और उठा नही तो डॉक्टर के पास उसे ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस को लगा मामला संदिग्ध 

मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया था। पुलिस को पहले दिन से मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के बाद जांच की और परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो सामने आया की शनिवार को अवकाश के दिन सभी भाई मिलकर शराब पार्टी करते थे और मटन बनाते थे पर उस दिन अंशुल जब काम से घर आया तो होटल से चिकन लेकर आया था।

घर में क्यों लाया चिकन, हुई बहस
यह बात कुलदीप बड़े भाई व छोटे भाई अमन को पसंद नहीं आई और आपस मे मटन चिकन की बात पर बहस हो गई सभी ने शराब पी हुई थी अमन और अंशुल में मटन, चिकन को लेकर बहस हो गई उसी दौरान ही कमरे में रखी रस्सी से अंशुल का गला दबा दिया और कुछ देर बाद उसकी सांसे रुक गई अंशुल ने आंखे नही खोली तो सबके होश उड़ गए और मामले को दबाने की योजना बनाई गई पर ऐसा नही हो पाया अंशुल ने आत्महत्या की या हत्या या कोई हादसा हुआ। पुलिस को दाल में कुछ काला नजर आया और मामले की जांच की गई। पुलिस ने कुलदीप, अमन, व माँ अनिता पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मृतक इंद्रा नगर आरा मशीन मार्ग पर रहता था।

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !