भोपाल: वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया फिर टली, 31 जुलाई तक होना था

भोपाल: वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया फिर टली, 31 जुलाई तक होना था

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल नगर निगम (Bhopal City Corporation) के 85 वार्डों की आरक्षण की प्रक्रिया फिर तल गई है। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया (Bhopal Collector Avinash Lavania) ने आज गांधी मेडिकल कॉलेज (Gandhi Medical College) के ऑडिटोरियम में होने वाले कार्यक्रम आगामी आदेश तक स्थगित कर दिए हैं।

इसके लिए आधार दिया है कि ढोल ग्यारस, कत्ल की रात व मुहर्रम और तेज बारिश होने की संभावनाओं के चलते लोगों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया में शामिल होना संभव नहीं हो पाएगा। इसका एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया को राकेश सुशील शर्मा ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इसे रोकने याचिका लगाई है। आधार या बनाया है कि वार्ड 25, 31 और 32 में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट किया जा रहा है, इसके लिए कई सरकारी मकान तोड़े गए हैं। ऐसे में वहां से बड़ी आबादी शिफ्ट हो गई है। नगर पालिका निगम अधिनियम के मुताबिक सभी वार्डों की जनसंख्या लगभग सामान्य होना चाहिए, पर संबंधित 3 वार्डों में से ऐसा नहीं है इस पर सुनवाई 31 अगस्त को होगी।

31 जुलाई तक करना था आरक्षण
नगरीय विकास विभाग ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर बोर्ड के आरक्षण की प्रक्रिया 31 जुलाई के पहले अनिवार्य तौर से पूरी करने के लिए कहा था। इसके मुताबिक भोपाल नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 28 जुलाई को गांधी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में करना तय किया गया था। प्रशासन ने इसकी सार्वजनिक सूची भी जारी कर दी थी। इस बीच कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण जिले में फिर लॉकडाउन लगाना पड़ा। ऐसे में आरक्षण की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। फिर इसके लिए 29 अगस्त की तारीख तय की गई थी, अब इससे भी आगे बढ़ा दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews