भोपाल-चलती ट्रेन से चोरी कर भाग रहे आरोपी को RPF ने पकड़ा, चोरी के मोबाइल और पर्स बरामद

संदेह के आधार पर इस व्यक्ति को रोका गया तथा पूछताछ में उसने अपना नाम नावेद उम्र 32 वर्ष, निवासी भोपाल बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से चार मोबाइल फोन एवं एक लेडिस पर्स बरामद हुआ।
bhopal Police arrested the notorious

bhopal Police arrested the notorious

भोपाल स्टेशन में चलती ट्रेन में चोरी कर भाग रहे एक आरोपी को RPF ने पकड़ा है, दरअसल रेलवे सुरक्षा बल के आरक्षक अमित कुंडू एवं आरक्षक धर्मेंद्र कुमार शिफ्ट  के दौरान मोटरसाइकिल से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वे प्रातः लगभग 04:00 बजे भारत टॉकीज ब्रिज के पास किलोमीटर संख्या 835/42 पर पहुंचे। वहां गश्त के दौरान गाड़ी संख्या 18234 (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस) के गुजरते समय एक व्यक्ति को चलती ट्रेन से उतरकर संदिग्ध स्थिति में भागते हुए देखा गया।

संदेह के आधार पर पकड़ा निकला शातिर चोर 

संदेह के आधार पर इस व्यक्ति को रोका गया तथा पूछताछ में उसने अपना नाम नावेद उम्र 32 वर्ष, निवासी भोपाल बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से चार मोबाइल फोन एवं एक लेडिस पर्स बरामद हुआ। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि लेडिस पर्स उक्त गाड़ी संख्या 18234 से तथा मोबाइल फोन अन्य ट्रेनों से चोरी किए गए थे। आरोपी को तुरंत जीआरपी भोपाल लाया गया, जहां से आगे की कार्रवाई के लिए उसे जीआरपी थाना रानी कमलापति को सौंपा गया। जीआरपी द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध के अंतर्गत धारा BNS 305(C) के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

यात्रियों से अपील 

रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों से भी अपील करता है कि वे यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान की सुरक्षा स्वयं भी सतर्कता से करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत आरपीएफ या जीआरपी को दें। यह कार्रवाई न केवल आरपीएफ की सजगता को दर्शाती है, बल्कि यह सुनिश्चित करती है कि रेल परिसरों को अपराधमुक्त बनाए रखने हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews