नगर-निगम के नियमों को हल्के में लेना पड़ा भारी, निर्माणाधीन भवन को ग्रीन नेट से कवर न करना पड़ा महंगा

नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन भवनों पर ग्रीन नेट न लगाने वालों के विरूद्ध सख्ती से स्पॉट फाईन की कार्रवाई की जा रही है।
भोपाल - निर्माणाधीन भवन को ग्रीन नेट से कवर न करना पड़ा महंगा

BHOPAL NEWS : भोपाल में निर्माणाधीन भवन को ग्रीन नेट से कवर न करना मकान मालिक को महंगा पड़ गया, निगम अमले ने नेहरू नगर में भवन निर्माणकर्ता से 04 हजार रुपये का स्पॉट फाईन वसूला।

नगर निगम की सख्ती 
नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन भवनों पर ग्रीन नेट न लगाने वालों के विरूद्ध सख्ती से स्पॉट फाईन की कार्रवाई की जा रही है। निगम अमले ने नेहरू नगर में निर्माणाधीन भवन को ग्रीन नेट से कवर न करने वाले भवन निर्माता से 04 हजार रुपये का स्पॉट फाईन वसूल किया।

आयुक्त के निर्देश 
निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन द्वारा निर्माणाधीन भवनों को ग्रीन नेट से कवर कराना सुनिश्चित कराने अथवा संबंधितों के विरूद्ध सख्ती से स्पॉट फाईन की कार्यवाही करने के निर्देशों के परिपालन में जोन क्र. 06 के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने वार्ड क्र. 48 के अंतर्गत नेहरू नगर में निर्माणाधीन भवन को ग्रीन नेट से कवर न करने पर कार्रवाई करते हुए संबंधित भवन निर्माता पर 04 हजार रुपये का स्पॉट फाईन किया और राशि वसूल की।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews