MP: कांग्रेस को बड़ा झटका, MLA बने रहेंगे सचिन बिरला, सदस्यता खत्म करने की अर्जी खारिज

sachin birla

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आगामी चुनावों से पहले एमपी कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) को बड़ा झटका लगा है। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम (Assembly Speaker Girish Gautam) ने बड़वाह विधायक सचिन बिरला (MLA Sachin Birla) की विधायकी को रद्द करने से इनकार कर दिया। स्पीकर ने बिरला की सदस्यता खत्म करने के आवेदन को निरस्त कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MPPEB MPTET: चयनित OBC उम्मीदवारों के सपोर्ट में कमलनाथ, CM को लिखा पत्र, ये बड़ी मांग

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने कहा कि विधायक सचिन बिरला की सदस्यता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गिरिश गौतम जी ने नियमानुसार निर्णय लिया है।कांग्रेस विधायक रवि जोशी का आवेदन खारिज होने के साथ शेष विषय स्वतः समाप्त हो जाते हैं।

दरअसल, बीते साल खंडवा लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए खरगोन जिले की बड़वाह विधानसभा सीट से विधायक बिरला कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए थे।हालांकि भाजपा में शामिल होने के बावजूद सचिन बिरला ने विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया और कांग्रेस ने भी सचिन यादव को पार्टी से नहीं निकाला था।

यह भी पढ़े.. Share Market : गिरावट के साथ खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

इसके बाद कांग्रेस ने दलबदल कानून के तहत बिरला की विधायकी को रद्द करने की मांग की। चुंकी विधायक या सांसद बनने के बाद खुद अपनी मर्जी से पार्टी छोड़ने या पार्टी व्हिप या पार्टी निर्देश का पालन नहीं करना दल बदल कानून के तहत आता है। कांग्रेस की मांग पर स्पीकर ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा की छानबीन समिति को सौंप दिया था। टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी चुनावों से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस की मांग को खारिज कर दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews