Share Market : गिरावट के साथ खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

Share Market : गिरावट के साथ खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबार सप्ताह का पहला दिन जहाँ शेयर मार्केट (Share Market) में उत्साहजनक रहा, सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ खुले थे वहीं दूसरा दिन निराशाजनक रहा। आज मंगलवार को शेयर मार्केट गिरावट के साथ ओपन हुआ।  Sensex और Nifty दोनों खुलते ही धड़ाम से गिर पड़े।

आज 05 April 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 05 April 2022) गिरावट के साथ ओपन हुआ,  सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों बड़ी गिरावट के साथ खुले। Sensex 65.10 अंक की गिरावट के साथ 60595.70 अंक के स्तर पर खुला और Nifty 16.04 अंक की गिरावट के साथ 18570.10 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना पुरानी कीमत पर

ताजा अपडेट के मुताबिक Sensex और Nifty अभी भी लाल निशान पर ही कारोबार कर रहे हैं। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 238.62 अंक की गिरावट के साथ 60373.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, सेंसेक्स में 0.39 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है। उधर एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 50.25 अंक की गिरावट के साथ 18003.15 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है। निफ्टी में 0.28 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 5 अप्रैल 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews