मप्र की शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश जारी

madhya pradesh government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Prades) की शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने एक और बड़ा फैसला लिया है।शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश में 31 अगस्त का दिन विमुक्ति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department)ने आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज आज देंगे 3.50 लाख हितग्राहियों को तोहफा, खातों में 875 करोड़ होंगे ट्रांसफर

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) की घोषणा पर अमल करते हुए प्रदेश में 31 अगस्त को विमुक्ति दिवस के रूप में मनाये जाने का आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिया है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 31 अगस्त, 2021 को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ जनजाति पंचायत में इसकी घोषणा की थी कि 31 अगस्त का दिन जनजातियों के विमुक्ति दिवस के रूप में मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री  चौहान की घोषणा के अनुक्रम में शासन द्वारा 31 अगस्त का दिन विमुक्ति दिवस के रूप में मनाने के निर्णय का आदेश जारी किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews