चुनावों से पहले केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, MP में होगी PM MITRA मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना

Indore Govardhan Bio-CNG Plant

PM MITRA Mega Textile Park will be established in MP :  केंद्र सरकार ने 2023 विधानसभा चुनावों से पहले मध्य प्रदेश को एक बड़ी सौगात देने का फैसला किया है, इस फैसले से मध्य प्रदेश के टेक्सटाइल उद्योग को लाभ होगा साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार के इस फैसले के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

7 राज्यों में स्थापित होंगे पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क

केंद्र की मोदी सरकार ने देश के टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 7 राज्यों में मेगा टेक्सटाइल पार्क खोलने के फैसला किया है, इन पार्कों को नाम दिया गया है “पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क” (PM MITRA Mega Textile Park), पीएम नरेन्द्र मोदी के अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर इस फैसले की जानकारी शेयर की गई है।

5F विजन के अनुरूप कपडा उद्योग को देंगे बढ़ावा  

ट्वीट में सरकार की तरफ से कहा गया है कि पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क 5F (Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign) विजन के अनुरूप कपड़ा क्षेत्र को बढ़ावा देगा। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पीएम मित्रा मेगा टेक्सटाइल पार्क तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, एमपी और यूपी में स्थापित किए जाएंगे।

निवेश आकर्षित होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे 

बताया गया है कि पीएम मित्रा मेगा टेक्सटाइल पार्क (PM MITRA Mega Textile Park) कपड़ा क्षेत्र के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा, करोड़ों का निवेश आकर्षित करेगा और लाखों नौकरियां पैदा करेगा। यह ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ का एक बेहतरीन उदाहरण होगा।

एमपी के चयन पर शिवराज ने दिया पीएम को धन्यवाद 

केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है , सीएम शिवराज ने ट्वीट किया – मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना करने के निर्णय हेतु  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बारंबार अभिनंदन। इससे चंदेरी व महेश्वरी साड़ियों की अद्वितीय धरोहर वाले मध्य प्रदेश के वस्त्रों को नवीन विस्तार और विन्यास प्राप्त होगा।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भी जताया पीएम का आभार 

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया – मध्य प्रदेश के साथ 6 अन्य राज्यों के लिए #PMMITRA मेगा टेक्सटाइल पार्क की सौगात देने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक धन्यवाद। ये पार्क, औद्योगिक अवसंरचना विकास में योगदान देंगे, एफडीआई लाएंगे व कपड़ा क्षेत्र में रोजगार सृजित करेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews