‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ रैंकिंग में बड़ी छलांग, चौथे स्थान पर मध्य प्रदेश, सीएम ने सराहा

उपचुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ रैंकिंग (ease-of-doing-business ranking) के मामले में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) 7वें पायदान से छलांग लगाकर चौथे पायदान पर पहुंच गया है| केंद्र सरकार ने शनिवार को रैंकिंग जारी की है| जिसके मुताबिक मध्यप्रदेश में वर्ष 2018 में हुए कार्यों के आधार पर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस-2019 रेंकिंग में मध्यप्रदेश ने देश में चौथा स्थान हासिल किया है। आंध्र प्रदेश राज्य को एक बार फिर पहला स्थान मिला है। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: उत्तरप्रदेश व तेलंगाना हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस-2019 की रेंकिंग की घोषणा नई दिल्ली के नये मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण (Nirmala sitharaman) ने बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान के चौथे संस्करण में की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान-2019 की रेंकिंग में मध्यप्रदेश को मिली चौथे नम्बर की रेंकिंग के लिये प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय रेंकिंग के लिये निर्धारित विभिन्न 12 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य होने पर मध्यप्रदेश को यह सफलता मिली है। इन क्षेत्रों से जुड़े सभी विभागों ने अच्छा कार्य किया है, जिसका मूल्यांकन केन्द्र सरकार द्वारा किया गया और मध्यप्रदेश में हुए कार्यों की सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश ने बिजनेस रिफॉर्म मामले में शत-प्रतिशत कार्यान्वयन स्कोर प्राप्त किया है।

पिछली रेंकिंग की तुलना में 3 स्थानों की लगाई छलांग
उल्लेखनीय है कि बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान के कार्यान्वयन के आधार पर राज्यों की रेंकिंग वर्ष 2015 में शुरू हुई थी। वर्ष 2018 की अवधि में सुधार के लिये 187 बिन्दु निर्धारित थे, जिन पर मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन उपयोगकर्ता की प्रतिक्रिया पर आधारित था। मध्यप्रदेश ने पिछली रेंकिंग की तुलना में 3 स्थानों की छलांग लगाई है और इस बार जारी रेंकिंग में सातवें स्थान से ऊपर उठकर चौथा स्थान प्राप्त किया। बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान 2018-19 में शीर्ष 10 राज्यों में आन्ध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और गुजरात शामिल हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews