किसानों को बड़ी राहत, कृषि मंत्री कमल पटेल ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

कृषि मंत्री कमल पटेल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कृषि मंत्री (Minister of Agriculture)  कमल पटेल (Kamal Patel) ने अधिकारियों को खरीफ 2021 के लिए आवश्यक कृषि आदानों का समय पूर्व भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वही खरीफ के लिए आवश्यक कृषि आदानों बीज, उर्वरक, दवाइयों की आवश्यकतानुसार समय से पूर्व भंडारण कराने के भी निर्देश दिए। प्रदेश में बीज की आपूर्ति बीज उत्पादक संस्थाओं से जिलों में पूर्ति कराई जाएं।

यह भी पढ़े..MP Board: छात्रों को बड़ी राहत, 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित

आज कृषि मंत्री कमल पटेल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा प्रदेश के समस्त कृषि अधिकारियों के साथ  खरीफ 2021 की तैयारी की विभागीय समीक्षा की । उन्होंने निर्देशित किया कि उर्वरक, बीज, दवा की गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए निर्माण स्थल पर लॉट वार नमूना लेकर प्रमाणिक होने पर ही भंडारण कराया जाएं। प्रदेश में बीज की आपूर्ति बीज उत्पादक संस्थाओं से जिलों में पूर्ति कराई जाएं।

कमल पटेल ने प्रदेश में बीज की मांग एवं आपूर्ति समय पर सुनिश्चित करने के लिए समग्र नीति बनाने को कहा है। उन्होंने बीज की दरें तत्काल तय कर जारी करने के निर्देश दिए हैं।बीज उत्पादक संस्थाओं द्वारा उत्पादित बीज की मात्रा का शतप्रतिशत सत्यापन कराये जाने को भी कहा है।

यह भी पढ़े.. Monsoon 2021: केरल में 1 जून को दस्तक देगा मानसून!, इस साल अच्छी बारिश के आसार

मंत्री कमल पटेल द्वारा समीक्षा बैठक में बी टी कॉटन के बीज की व्यवस्था करने के निर्देश संयुक्त संचालक, इंदौर को दिए गए। सोयाबीन फसल में बढ़ते जोखिम के दृष्टिगत जिलों की कृषि जलवायु अनुसार धान, अरहर, मूंग,उडद, मक्का फसल को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है। पटेल ने चना, मसूर, सरसो की समय पर उपार्जन की व्यवस्था विभाग द्वारा किये जाने से किसानों को अच्छा मूल्य मिलने पर प्रशंसा की।

9 से 10 मई तक दिया जाएगा पानी

कमल पटेल ने ट्वीट कर कहा है कि ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल के लिए नर्मदापुरम संभाग में तवा डैम से नहरों में पानी छोड़ा गया था।होशंगाबाद एवं हरदा जिले से किसानों की शिकायत मिली है कि पानी बंद किया जा रहा है जिस पर मैंने आधिकारियों को निर्देशित किया है उपलब्धता अनुसार 9 से 10 मई तक पानी दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews